= खाते लिंक न होने से खातेधारक परेशान
= गरमपानी डाकघर को करना पड़ रहा रुख
= ग्रामीणो ने उठाई व्यवस्थाओं में सुधार की मांग

(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/कुबेर जीना/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))

अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे से सटे सूरी गांव में स्थित डाकघर में व्यवस्था लड़खड़ाने से ग्रामीण परेशान है मजबूरी में बीस किमी दूरी गरमपानी स्थित डाकघर को रुख करना पड़ रहा है। दूरी अधिक होने से पैसे व समय की भी बर्बादी हो रही है। ग्रामीणो ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।दो टूक कहा है की यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नही की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाऐगी।
हाईवे से सटे सूरी गांव स्थित डाकघर में आसपास के गांवो के गांवो के करीब साढे़ नौ सौ से ज्यादा खातेधारक है। डाकघर में पिछले एक माह से भी अधिक समय से खातेधारको के खाते संबधित कार्य नही हो पा रहे है।जिस कारण गांवो के लोग परेशान है। दूरदराज से ग्रामीण डाकघर पहुंच रहे है पर कार्य न होने से बैंरग वापस लौटना पड़ रहा है ऐसे में बीस किमी दूर गरमपानी स्थित डाकघर जाना पड़ रहा है जिसमें काफि समय व पैसे की भी बर्बादी हो रही है। कनक्टिवीटी न होने से भी अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे है। सूरी, गडस्यारी, इनाड़, मटीला, धूरा, बडसिला, डोल समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवो के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय रवि परिहार, अशोक कुमार, विरेन्द्र परिहार, मीना देवी,बबली देवी, रेनू देवी, आशा, तारा, पुष्पा, हेमा, किरन देवी आदि ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई है।चेतावनी भी दी है की यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो आंदोलन शुरु कर दिया जाऐगा। इधर संबधित विभाग के गिरीश आर्या के अनुसार खाते शाखा को सीबीएस से जोडा़ गया है। खाते लिंक होने है कनक्टिवीटी की भी परेशानी है।प्रयास किया जा रहा है की उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पडे़।

error: Content is protected !!