= आए दिन ठप हो रही पेयजल व्यवस्था
=डेढ़ किमी दूर से पानी ढोना बना मजबूरी
= व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान

(((भरत बोहरा/दलिप सिंह/मनीष कर्नाटक/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव क्षेत्र में आए दिन पेयजल संकट से गांव के वासिंदे. परेशान है। कुछ दिन पेयजल व्यवस्था सुचारु होने के बाद आपूर्ति फिर ठप हो जा रही है जिस कारण गांव के लोग करीब डेढ़ किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर है। दिनोंदिन पेयजल संकट गहराने से अब ग्रामीणो का पारा भी चढ़ने लगा है। चेताया है की यदि व्यवस्था में सुधार नही किया गया तो फिर संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाऐगी।
बसगांव व आसपास के तोको के करीब चालीस से ज्यादा परिवार पानी की बूंदबूंद को तरस रहे है। ग्रामीणों का आरोप है की लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुधार को कदम नही उठाए जा रहे। लोग पेयजल संकट का सामना करने को परेशान है मजबूरी में डेढ़ किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है।पेयजल व्यवस्था करने में खेती बाडी़ समेत अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे है। छोटे छोटे बच्चे तक पानी ढोने को मजबूर है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदर बोहरा ने आरोप लगाया की लगातार पेयजल संकट बढ़ता ही जा रहा है बावजूद मामले को गंभीरता से नही लिया जा रहा। कई बार संबधित विभाग को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा जा चुका है पर ठोस कदम नही उठाए जा रहे।एक दो दिन आपूर्ति होने के बाद फिर व्यवस्था ठप हो जा रही है।चेताया है की यदि मामले को गंभीरता से नही लिया गया तो फिर गांव के लोगो को साथ लेकर संबधित विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगूल फूंक दिया जाऐगा।

error: Content is protected !!