🔳 पेड़ों से कच्चे आम गिरने से किसान हुए मायूस
🔳 कनवाडी की पहाड़ी से पत्थर गिरने से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 गरमपानी खैरना समेत आसपास के क्षेत्रों में ठप हुई विद्युत आपूर्ति
🔳 बरसाती नाली व कलमठ बंद होने से दुकानों व घरों में घुसा बारिश का पानी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

कोसी घाटी में देर शाम एकाएक बदले मौसम के मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत जरुर मिली पर बारिश के साथ तेज हवा ने किसानों के पेड़ों से कच्चे आम गिरा दिए वहीं खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी़ की पहाड़ी से पत्थर गिरने से आवाजाही खतरनाक हो गई।
बुधवार को देर शाम एकाएक मौसम का रुख बदल गया। तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरु होने से तापमान में गिरावट आ गई। तेज हवा से टूनाकोट, तिपोला, मंडलकोट, भुजान, पायली समेत तमाम गांवों में आम के पेड़ों में लगे कच्चे आम गिर गए। फल गिरने से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। बारिश व तेज हवा से खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी की पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला भी शुरु हो गया। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नहीं आया। बारिश के बीच गरमपानी खैरना व आसपास के तमाम क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। पूरा क्षेत्र घंटों अधूरे में डूबा रहा। हालांकि बाद में आपूर्ति सुचारु कर दी गई। बाजार क्षेत्र में बारिश का पानी कलमठ व बरसाती नाली बंद होने से कई लोगों की दुकानों व घरों में तक जा घुसा जिस कारण स्थानीय व्यापारियों को काफि परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *