🔳 बुजुर्ग महिला का खोया पर्स सकुशल कराया उपलब्ध
🔳 पर्स में थे तीन हजार रुपये व सोने की बालियां
🔳 पर्स में रखी नगदी व सोने की बालियां मिलने पर छलक उठी आंखें
🔳 सीपीयू कर्मियों व पुलिस का व्यक्त किया आभार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
कैंची धाम स्थित बाबा नींब करौरी के दर पर मत्था टेकने पहुंची बुजुर्ग महिला का खोया पर्स सीपीयू टीम ने सकुशल बुजुर्ग तक पहुंचा दिया। पर्स में तीस हजार रुपये, सोने की बालियां व आधार कार्ड था। पर्स के सकुशल मिलने पर बुजुर्ग महिला व उनके स्वजनों ने सीपीयू कर्मियों की ईमानदारी की खूब सराहना की।
रविवार को गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा निवासी सोनाली देवी कैंची धाम पहुंची। बाबा नींब करौरी के दर पर मत्था टेकने के बाद वापसी में उनका पर्स रास्ते में कहीं गिर गया। क्षेत्र में डूयूटी दे रहे सीपीयू के उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा व रोहित सिंह को हाईवे पर लावारिस हालत में पर्स गिरा मिला। चैक करने पर उसमें तीस हजार रुपये, सोने की बालियां व आधार कार्ड मिला। सीपीयू कर्मियों ने ईमानदारी का परिचय दे आधार कार्ड के आधार पर खोजबीन शुरु की। संपर्क नंबर मिलने के बाद महिला से संपर्क साध उनको पर्स के संबंध में जानकारी दी गई तथा कुछ ही देर में उन्हें पर्स सौंप दिया गया। पर्स में रखी नगदी, सोने की बालियां सकुशल मिलने पर महिला की आंखें छलक उठी। महिला व उनके स्वजनों ने सीपीयू कर्मियों का आभार व्यक्त किया तथा ईमानदारी की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने भी डूयूटी में तैनात सीपीयू कर्मियों की ईमानदारी की सराहना की है।
