🔳 जंगल से पत्थर गिरने से आवाजाही भी हुई खतरनाक
🔳 तेज हवा से आग की लपटे हुई विकराल
🔳 टूनाकोट गांव से सटे रायपुर के जंगल में भी धधकी आग
🔳 देर शाम तक जंगल से उठता रहा धुएं का गुबार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे तथा टूनाकोट गांव से सटे जंगल में आग धधकने से वन संपदा जलकर राख हो गई। पातली क्षेत्र में जंगल में आग लगने से लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही भी खतरनाक हो गए। देर शाम तेज हवा ने आग की रफ्तार को दोगुना बढ़ा दिया। रात तक आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया।
कुछ दिन पूर्व बारिश से जंगलों को धधकती आग से राहत मिली ही थी कि मौसम का रुख बदलने व तेज धूप से जंगल फिर आग की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को दोपहर में एकाएक खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित पातली क्षेत्र से सटे जंगल में आग धधक उठी। देखते ही देखते आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। जंगल क्षेत्र में आग लगने से स्टेट हाईवे पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला भी शुरु हो गया। खतरे को देख वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए‌। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के खतरे के बीच आवाजाही दोबारा शुरु हुई। शाम को हवा ने आग की रफ्तार को दोगुना बढ़ा दिया। कुछ ही देर में जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। कुंजगढ घाटी स्थित टूनाकोट से सटा रायपुर के जंगल में भी लगी आग ने वन संपदा को जलाकर राख कर डाला। गनीमत रही की आग ने टूनाकोट गांव की ओर रुख नहीं किया और बड़ी घटना टल गई। रात तक जंगल से धुएं का गुबार उठता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *