🔳 कैंची धाम स्थापना दिवस पर नियम बने परेशानी
🔳 व्यापारियों, कारसेवकों ने भी जताई गहरी नाराजगी
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल से विचार किए साझा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

कैंची धाम में स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस की सख्ती से श्रद्धालुओं से लेकर व्यापारी तथा कारसेवकों ने भी गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की कई वर्षों से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है पर इस वर्ष व्यवस्था के नाम पर लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। टीम तीखी नजर समाचार पोर्टल ने लोगों से बातचीत की तो इस प्रकार दर्द उभरकर सामने आया।

विरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश संगठन प्रभारी, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

कैंची मेले के मद्देनजर लागू ट्रैफिक प्लान से आम जनता व व्यापारी ही नहीं श्रद्धालु भी परेशान हैं। पूर्व के वर्षों में भी इसी प्रकार कैंची मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब आता था। उस समय जनता की सुविधा को नजर अंदाज नहीं किया जाता था।वर्तमान असुविधा के लिए पुलिस प्रशासन के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार है। जिन्हें आम जन का हित दिखाई नहीं दे रहा है।

देवेश कुमार, सेवादार, कैंची धाम आश्रम

वर्षों से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पिछले चालीस वर्षों से भी अधिक समय से लगातार आश्रम में सेवा दे रहा हूं। इस वर्ष पुलिस की कार्यप्रणाली से श्रद्धालुओं को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां तहां रोके जाने से श्रद्धालुओं को तमाम परेशानियों से जुझना पड़ रहा है।

राजकुमार सिंह नेगी, व्यवसायी

ऐसी व्यवस्था किस काम की जिसमें बाबा भक्तों को ही परेशानी का सामना करना पड़े। शनिवार को बाबा के दर पर मत्था टेकने को पहुंचने वाले भक्तों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु पैदल आवाजाही को मजबूर रहे। हाईवे पर स्थित बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *