🔳 बगैर बाबा के आदेश के नहीं पहुंच सकते कैंची धाम
🔳 श्रद्धालुओं ने रास्ते के अनुभव किए साझा
🔳 मालपुआ प्रसाद मिलने को बताया सौभाग्य
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नींब करौरी आश्रम के स्थापना दिवस पर बाबा के धाम पहुंचने पर श्रद्धालु खुद को भाग्यशाली मानते हैं। बाबा की लीलाओं को अपरंपार बताया। कई श्रद्धालुओं ने बाबा के आदेश पर ही कैंची धाम पहुंचने की बात स्वीकारी। बताया की यात्रा के दौरान भी विचित्र स्थितियां सामने आई। गुजरात के धवल पटेल, तुषार, जीनल, रोशनी, विरलश्रेया ने बताया की सब लोगों ने कश्मीर, पंजाब घुमने का मन बनाया पर हमें बाबा ने कैंची धाम बुला लिया। तीखी नजर समाचार पोर्टल से अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विचार साझा भी किए।

अपने पिता के साथ पहली बार बाबा के धाम पहुंची। मंदिर में सेवा करने का मन हुआ। आरती के दौरान आश्रम में बात करते ही सेवा करने की अनुमति मिल गई। प्रसाद पैकिंग का कार्य मिला। बाबा का ही आशीर्वाद है कि लाखों श्रद्धालुओं के बीच मुझे सेवा का मौका मिला
रविना सिन्हा, जमशेदपुर, झारखंड

कैंची धाम के लिए रवाना हुए तो रास्ते में बेटे की तबियत बिगड़ गई। दिल्ली पहुंचे तो ट्रेन छूट गई। हम निराश हो गए। अगली ट्रेन एक घंटे बाद थी। इस बीच हमने बेटे को अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया। एक घंटे के अंतराल में सब कुछ ठिक हो गया। दूसरी ट्रेन से हम हल्द्वानी और फिर कैंची धाम पहुंच गए। दिल्ली में ट्रेन नहीं छूटती तो शायद हम बेटे को अस्पताल नहीं दिखा पाते। हो सकता था रास्ते में परेशान होते। पर बाबा ने सब कुछ ठिक कर दिया।
अनिल पालीवाल , मध्य प्रदेश

कई वर्षों से बाबा के धाम पहुंचने का मन था। इस वर्ष कैंची धाम पहुंचे तो पता चला की स्थापना दिवस है। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है कि हमें महाप्रसाद मिला।
— गौरव सोनकर, कानपुर

error: Content is protected !!