🔳 सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
🔳 आंगनबाड़ी केंद्र में जुटे अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण
🔳 लाभार्थियों को वितरित किए गए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट
🔳 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पातली में हुए आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराई गई। सरकार व विभाग से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित किए गए।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पातली क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हुए आंगन मिलन सेवा केन्द्र का शुभारंभ भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों के लिए महत्वपूर्ण बताया। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। सीडीपीओ शोभा ने पोषण आहार व टेक होम राशन, नंदा गौरा योजना के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित किए गए। सीडीपीओ ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। गर्भवती व धात्री महिलाओं से समय-समय पर टीकाकरण की अपील की। इस दौरान सुपरवाइजर पुष्पा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह, प्रधान मलौना हीरा सिंह नेगी, दीपा देवी, विनिता बिष्ट, भारती बिष्ट, सुनीता बिष्ट, मीना आर्या, रेखा बिष्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!