🔳 रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर यातायात नियमों की धज्जियां
🔳 यात्रियों व स्कूली बच्चों की जिंदगी से किया जा रहा खिलवाड़
🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ता जा रहा खतरा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

खैरना बाजार क्षेत्र से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है बावजूद जिम्मेदार आंखें मुंदें बैठे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आने का अंदेशा बना हुआ है। मालवाहक वाहनों में तक यात्री ढोए जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर यातायात नियमों को ताक पर रख वाहन चालक धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहा है। मुनाफे के फेर में मालवाहक वाहनों में तक भेड़ बकरियों की तरह बच्चों को ढोया जा रहा है। यात्री वाहनों में तक तय मानक से अधिक यात्रियों को वाहनों में ढोए जाने से बड़ी दुर्घटना सामने आने का खतरा बना हुआ है। खैरना चौराहे से कुछ कदम दूर पुलिस चौकी होने के बावजूद वाहन चालक पुलिस को चुनौती देने पर आमदा हो चुके हैं। मोटर मार्ग पर कई जगह दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है ऐसे में ओवरलोडिंग बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानें वाले वाहन चालकों के खिलाफ कई बार कार्रवाई की मांग भी उठ चुकी है बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकररणीय नींद नहीं टूट रही। स्थानीय लोगों ने मामले में कार्रवाई न होने पर कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!