🔳 नदी की ओर टकटकी लगाए देखता रहा बेटा
🔳 पिता के वापस लौटकर आने की लगाए रहा उम्मीद
🔳 पलक झपकते ही सिर से उठ गया पिता का साया
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग से सटी कोसी नदी में हुई हृदयविदारक घटना से हर कोई स्तब्ध हो गया। मौके पर मृतक के सात वर्षीय बेटे को देख हर किसी की आंखें नम हो गई। पिता के नदी की लहरों में ओझल हो जाने के बाद मासूम बेटा नदी को टकटकी लगाए देखता रहा। उम्मीद लगाए बेटा रहा कि शायद पापा अभी नदी से बाहर निकलकर हमेशा की तरह गले लगा लेंगे।
द्वाराहाट ब्लॉक के कुनस्यारी गांव से पिता के साथ हल्द्वानी की ओर निकला सात वर्षीय ओम का सफर पिता के साथ अंतिम सफर साबित हुआ। भुजान क्षेत्र में पहुंचकर पिता पृथ्वीपाल सिंह के नहाने की जिद तथा कोसी नदी में नहाने उतरने के बाद पिता के नदी के उफान में आने के बाद पलक झपकते ही सब कुछ खत्म हो गया। घटना के बाद बेटे ओम को पिता के जल्द वापस आने की उम्मीद थी। मासूम ओम गांव से पिता के साथ सफर शुरु करने वाले धन सिंह, नरेंद्र व राजेंद्र सिंह से बार बार पिता के बारे में पूछता रहा पर साथी मासूम के सवालों का जवाब देने में बेबस नजर आए। रेस्क्यू अभियान के दौरान भी मासूम नदी क्षेत्र में एक पत्थर में बैठकर टकटकी लगाए नदी को देखता रहा। घटना स्थल पर पहुंचे गांवों के लोगों की आंखें भी मासूम ओम को देख नम हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!