🔳 सामूहिक कार्यों के लिए ट्रैक्टर व घास काटने की मशीन भी कराई उपलब्ध
🔳 विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 उन्नत कृषि को उपलब्ध कराई अहम जानकारियां
🔳 ब्यासी ग्राम पंचायत के नौडा तोक में हुई कृषि गोष्ठी
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी ग्राम पंचायत के नौडा तोक में कृषि विभाग के तत्वावधान में हुई गोष्ठी में किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया। सामूहिक उपयोग के लिए गांव को एक मिनी ट्रैक्टर तथा घास काटने की मशीन व किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए।
गुरुवार को नौडा गांव में हुई कृषि गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विमला आर्या ने की। ग्राम प्रधान ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। भरोसा दिलाया कि किसानों के हित के लिए समय समय पर गांव में विशेष शिविर भी लगवाए जाएंगे। गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग के एडीओ रितेश कांडपाल ने किसानों को कई अहम जानकारियां दी। उन्नत खेती के विषय पर भी टिप्स दिए। एससीपी योजना के तहत ग्राम प्रधान विमला के विशेष प्रयासों से सामूहिक उपयोग के लिए ट्रैक्टर व एक घाट काटने वाली मशीन उपलब्ध कराई गई साथ ही कई किसानों को कृषि उपकरण निशुल्क बांटे गए। मिनी ट्रैक्टर व घास काटने की मशीन उपलब्ध होने पर किसानों ने खुशी व्यक्त की। कहा की इससे समय की बचत होगी तथा श्रम भी कम होगा। इस दौरान राजेंद्र कुमार, मोहन राम, गंगा प्रसाद, विपिन राम, विशन राम, मनोज कुमार, मदन, हरीश, प्यारे लाल, पुष्कर प्रसाद, शंकर राम, रोशन लाल, महेश चंद्र, प्रताप, हेम चंद्र, शशिकांत, भगवती देवी, धर्मपाल, हरीश राम, हेम चंद्र, तुलसी देवी समेत कई किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!