🔳 सिलेंडर उपलब्ध न होने पर उपभोक्ताओं का चढ़ा पारा
🔳 पात्र उपभोक्ताओं के हक के सिलेंडरों की कालाबाजारी का जताया अंदेशा
🔳 सूदूर गांवों के उपभोक्ताओं के सिलेंडरों को ठिकाने लगाए जाने का लगाया आरोप
🔳 बसगांव क्षेत्र में ग्रामीणों व गैस कर्मियों के बीच हुई बहस
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव क्षेत्र में गैस वाहन पहुंचने के बावजूद जरुरतमंदों को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने पर हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों व कर्मचारियों के बीच काफि देर तक बहस हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की अप्रैल में सिलेंडर की बुकिंग कराने जाने के बाद अब जून में वाहन आ रहा है ऐसे में अप्रैल व मई के सिलेंडर की जानकारी मांगने पर सही जवाब नहीं दिया जा रहा। हक के सिलेंडरों को ठिकाने लगाए जाने का अंदेशा जताया।
दो महीने के अंतराल में पहुंचे गैस वाहन से सिलेंडर उपलब्ध न होने पर ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गैस कर्मियों व ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई हालांकि बाद में बामुश्किल मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की बेतालघाट ब्लॉक के तडी, जिनौली, सकदीन व पटोडी गांव में रसोई गैस वाहन नहीं पहुंच पाता। ग्रामीण बसगांव में सिलेंडर लेकर पहुंचते हैं पर दो महीने बाद गैस वाहन के पहुंचने के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। स्थानीय जीवन सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि अप्रैल में गैस की बुकिंग करवाई गई पर वाहन जून में पहुंच रहा है। ऐसे में अप्रैल व मई के सिलेंडर का कुछ पता नहीं है जबकि गैस बुक में एंट्री भी नहीं है ऐसे में हक के सिलेंडरों की कालाबाजारी का अंदेशा जताया। स्थानीय नीरज बोहरा, फकीर सिंह, दीपा नैनवाल, गणेश, विक्रम, आंनद, रवि, हीरा सिंह, इंदर सिंह बोहरा, चंदन, आंनद ने गांवों में समुचित सिलेंडरों की आपूर्ति की मांग उठाई। गैस प्रबंधक बेतालघाट मोहन चंद्र कांडपाल के अनुसार तीस प्रतिशत कोटे की कटौती होने से ही दिक्कत आ रही है। 166 सिलेंडर भेजे गए थे। दोबारा जल्द वाहन भेजा जाएगा।
