🔳 मध्यरात्रि बारिश के बीच जगह जगह हुआ भूस्खलन
🔳 तेज आवाज के साथ गिरे पत्थरों से घरों से बाहर निकले लोग
🔳 हाईवे पर भी जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हुए यात्री
🔳 स्थानीय लोगों ने खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

मौसम के बदले मिजाज के बाद हुई बारिश से गरमपानी क्षेत्र से सटी थुआ की पहाड़ी से जगह जगह पत्थर व मलबा गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की कोई वाहन व स्थानीय चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे पत्थरों से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी आवाजाही खतरनाक हो गई।
मध्यरात्रि मौसम के एकाएक मिजाज बदलने के बाद हुई तेज बारिश से थुआ की अतिसंवेदनशील पहाड़ी से गरमपानी क्षेत्र की ओर जगह जगह पत्थर व मलबा गिरने से स्थानीय लोग सख्ते में आ गए। पहाड़ी से जोरदार आवाज के साथ पत्थरों के गिरने से लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही की पहाड़ी से गिरे पत्थरों व मलबे की चपेट में हाईवे पर आवाजाही कर रहे वाहन नहीं आए बड़ा हादसा टल गया। बारिश के बीच हाईवे पर भी जगह जगह पत्थरों के गिरने से आवाजाही खतरनाक बनी रही। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, गरमपानी के मनीष तिवारी, प्रेम नाथ गोस्वामी, बिशन जंतवाल, गोविंद सिंह नेगी, फिरोज अहमद आदि ने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र से सटी थुआ की पहाड़ी से खतरा टालने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *