🔳 प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट व व्यापार मंडल की हुई संयुक्त बैठक
🔳 समय रहते व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने का लिया गया निर्णय
🔳 एसडीएम ने निर्माणाधीन पार्किंग का भी लिया जायजा
🔳 जल्द पार्किंग संचालित किए जाने के दिए दिशा निर्देश
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
कैंची धाम स्थापना दिवस की तैयारियों के मद्देनजर श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन, व्यापार मंडल व मंदिर ट्रस्ट की संयुक्त बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बाद में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण कर जल्द पार्किंग संचालित किए जाने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए।
शुक्रवार को कैंची आश्रम स्थित कार्यालय में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में पंद्रह जून को स्थापना दिवस दिवस पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह ने स्थापना दिवस पर आश्रम परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देख व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने को कहा। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने कई अन्य बिंदुओं पर भी फिडबैक लिया। व्यापार मंडल के साथ हुई बैठक में विद्युत व पेयजल आपूर्ति, यातायात समेत कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। बाद में उपजिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को जल्द निर्माण कार्य पूरा कर पार्किंग संचालित किए जाने के निर्देश दिए ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना, तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवाड़ी, भुवन तिवाड़ी, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, पवन कुमार, पंकज निगलटिया आदि मौजूद रहे।
