🔳 दूसरे कमरे में सो रही मां बेटी ने बाहर दौड़कर बचाई जान
🔳 टल गई बड़ी अनहोनी, दोनों रहे सुरक्षित
🔳 मलबे व पत्थरों के नीचे दबा रोजमर्रा का जरुरत का सामना
🔳 स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे कुंजगढ़ घाटी के बगवान गांव निवासी महिला के आवासीय मकान की छत सुबह तकरीबन चार बजे के आसपास एकाएक धराशाई हो गई। छत के गिरने से हड़कंप मच गया। दूसरे कमरे में सो रहे मां बेटी ने बाहर की ओर भागकर बामुश्किल जान बचाई। छत से गिरे मलबे व पत्थरों के नीचे जरुरत का काफी सामान दब गया। स्थानीय लोग मलबा हटाकर सामान निकालने में जुटे रहे।
बुधवार सुबह लगभग चार बजे के आसपास बगवान गांव निवासी साबुली देवी के पुराने मकान की छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुन दूसरे कमरे में सौ रहे साबुल देवी तथा उसकी बेटी दहशत में आ गए। दोनों जान बचाकर बाहर की ओर भागे। गनीमत रही की दो सकुशल रहे और बड़ी अनहोनी टल गई। सुबह हुई घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण मलबे व पत्थरों के नीचे दबे जरुरत के सामान को बाहर निकालने में जुट गए। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल सामान बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराए जाने की मांग प्रशासन से की है।




