🔳 डेढ़ वर्ष पूर्व आदेश के बावजूद कार्रवाई न होने पर एसडीएम नाराज
🔳 राजस्व भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के दिए आदेश
🔳 कैंची, गरमपानी, खैरना व बेतालघाट क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों ने किया है कब्जा
🔳 पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए नवनियुक्त एसडीएम
{{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट }}}}}

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची, गरमपानी, खैरना तथा बेतालघाट क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने के डेढ़ वर्ष पूर्व आदेश के बावजूद कार्रवाई न होने पर श्री कैंची धाम तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी ने सख्त रुख अपना लिया है। पंद्रह दिन के भीतर मामले में कार्रवाई करने के आदेश दे अब तक मामले को लटकाने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच का भी दावा किया है।
श्री कैंची धाम तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही एसडीएम अनुराग आर्या एक्शन मोड में आ गए हैं। एसडीएम ने कैंची, गरमपानी, बेतालघाट तथा खैरना क्षेत्र में राजस्व की भूमि पर कुंडली जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों को रडार पर ले लिया है। कार्यभार संभालने के साथ ही एसडीएम ने अतिक्रमण से संबंधित फाइल तलब की‌। फाइल में डेढ़ वर्ष पूर्व बीस से अधिक अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश होने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने पर गहरी नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों को पंद्रह दिनों के अंदर मामले में कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम के सख्त रुख से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वहीं अतिक्रमणकारी भी सख्ते में आ गए हैं। लंबे समय से राजस्व भूमि दबाए बैठे अतिक्रमणकारियों पर अब प्रशासन का चाबुक चलने व राजस्व भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराने को अभियान चलना तय माना जा रहा है।उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व कार्रवाई के आदेश होने के बावजूद अब तक अतिक्रमण न हटवाया जाना गलत है। जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *