🔳 जगह जगह बुनियाद खोखली होने से मंडराया दुर्घटना का खतरा
🔳 करोड़ों रुपये के भारी भरकम बजट से लगाए गए थे क्रश बैरियर
🔳 लोनिवि की अनदेखी से विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जताई नाराजगी
🔳 जल्द ठोस कदम उठा खतरा टालने की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

तमाम गांवों को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर सुरक्षित यातायात को करोड़ों रुपये के सरकारी बजट से लगे क्रश बैरियर खुद की सुरक्षा को ही तरस गए हैं। तमाम स्थानों पर क्रश बैरियरों की बुनियाद खोखली होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है बावजूद लोक निर्माण विभाग अनदेखी पर आमादा है। विभागीय अनदेखी से क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले भुजान बर्धो भुजान मोटर मार्ग पर सुरक्षित यातायात के उद्देश्य से करोड़ों रुपये के भारी भरकम बजट से कुछ समय पूर्व क्रश बैरियर स्थापित किए गए। उम्मीद थी की क्रश बैरियर लगने से आवाजाही सुरक्षित होगी तथा दुर्घटनाओं का खतरा टल सकेगा पर तमाम स्थानों पर क्रश बैरियर खुद की सुरक्षा को जूझ रहे हैं। बुनियाद में मजबूती से कार्य न होने से क्रश बैरियर हवा में लटक रहे हैं। कई स्थानों पर क्रश बैरियर जमीन में नतमस्तक हो चुके हैं। करोड़ों रुपये के बजट से लगाए गए क्रश बैरियरों के बदहाल हालत में पहुंचने से गांवों के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है‌। आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा, बिशन सिंह जंतवाल, सुनील सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर जल्द‌ कार्यदाई संस्था को निर्देशित कर क्रश बैरियरों को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है ताकि आवाजाही सुरक्षित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *