🔳 यातायात पुलिस की टीम ने कैंची क्षेत्र में चलाया विशेष अभियान
🔳 व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
🔳 छह केमू बस तथा 28 अन्य वाहन चालकों पर भी हुई कार्रवाई
🔳 यातायात पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची व आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने तथा नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान काटे। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। गलत दिशा में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
हाईवे पर कैंची क्षेत्र में हाईवे किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क वाहन जाम का सबसा बड़ा कारण है। वाहन चालक वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्क कर इधर उधर हो जाते हैं जिससे जाम लगता चला जाता है। यातायात पुलिस ने निरीक्षक महेश चंद्रा की अगुवाई में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नौ पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वाले बीस वाहन चालकों के चालान किए। व्यवस्था से खिलवाड़ पर चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। टीम ने छह केमू बस चालकों पर भी नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई की। 28 अन्य वाहन चालकों के चालान कर जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस के विशेष अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मनोज पंत, जगत सिंह, हरीश नाथ आदि मौजूद रहे।
