🔳 108 कर्मियों ने प्रसव पीड़ा बढ़ने पर वाहन में कराया सुरक्षित प्रसव
🔳 सीएससी रामगढ़ में कराया गया भर्ती
🔳 स्वजनों ने 108 कर्मियों का व्यक्त किया आभार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के सतौली गांव से गर्भवती महिला को स्वजन आपाताकालिन 108 सेवा से सीएचसी रामगढ़ लेकर रवाना हुए पर रास्ते में गर्भवती को असहनीय दर्द बढ़ने पर 108 कर्मियों ने वाहन में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। कुछ ही देर में सुरक्षित प्रसव करा लिया गया। वाहन में किलकारी गूंजने से स्वजनों की आंखें भी छलक उठी।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाडी में तैनात आपातकालीन 108 वाहन सतौली गांव से सूचना मिलने पर गांव की ओर रवाना हुआ। मौकै पर पहुंचकर नेपाली मूल की गर्भवती गौरी कला को नज़दीकी सीएचसी रामगढ़ ले जाने का निर्णय लिया गया। आधी दूरी तय हो सकी कि गर्भवती दर्द से कराह उठी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 सेवा में तैनात तारा साह व सुनील कुमार ने वाहन में ही प्रसव का निर्णय लिया। कुछ देर बाद सुरक्षित प्रसव करा लिया गया। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने व 108 कर्मियों के सुरक्षित प्रसव करा गर्भवती की जान बचाने पर स्वजनों ने 108 कर्मियों का आभार व्यक्त किया। सुरक्षित प्रसव कराए जाने के बाद जच्चा बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में भर्ती करा दिया गया।
