🔳 विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर दबोचा
🔳 एकाएक हुई कार्रवाई से बेतालघाट थाने में हड़कंप
🔳 शिकायतकर्ता ने हेल्पलाइन नंबर पर की थी शिकायत
🔳 उपखनिज लदे वाहनों को छोड़ने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। बेतालघाट थाने में तैनात पुलिसकर्मी को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी पर लगातार परेशान करने तथा वाहनों के चालान व सीज करने का भय दिखाकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता निदेशक डा. वी. मुरुगेशन ने टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।
बेतालघाट क्षेत्र के खनन कारोबारी ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि वह खनन पट्टे से आरबीएम निकालने का कार्य करता है। खनन पट्टे से निकला आरबीएम आसपास के स्टोन क्रशरो में भेजा जाता है। आरोप लगाया कि बेतालघाट थाने में तैनात पुलिसकर्मी आए दिन और उप खनिज सामग्री ले जा रहे वाहनों को रोककर उन्हें सीज करने तथा चालानी कार्रवाई की धमकी देकर डरा धमका रहा है। लगातार 45 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत दर्ज होने की बात हरकत में आई सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी ने प्रारंभिक जांच शुरु की। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। मामले के खुलासे के लिए विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। सोमवार को ट्रैप टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपित कांस्टेबल दीपक सामंत निवासी बिलहरी, चकरपुर, कोतवाली खटीमा, ऊधमसिंहनगर को रिश्वत की धनराशि के साथ मौके पर धर दबोचा। पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी से बेतालघाट थाने में हड़कंप मच गया है। आरोपित पुलिस कर्मी से ट्रैप टीम पूछताछ में जुट गई है। निदेशक सतर्कता डा. वी. मरुगेशन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई कार्रवाई में गठित ट्रैप टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *