🔳स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा से किया यात्रा का स्वागत
🔳 सोमवारी आश्रम से रामलीला मैदान पहुंची यात्रा
🔳 विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद हनुमान झंडी हुई स्थापित
🔳 श्रीराम स्तुति व हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
कोसी व शिप्रा नदी के तट पर स्थित सोमवारी आश्रम से गरमपानी स्थित रामलीला मैदान तक निकली हनुमान झंडी यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। भगवान राम के जयकारों के बीच रवाना हुई यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रामलीला मैदान में हनुमान झंडी स्थापित की गई। श्री राम स्तुति व हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
मंगलवार को रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवारी आश्रम से खैरना बाजार होते हुए रामलीला मैदान गरमपानी तक निकली हनुमान झंडी यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। भगवान राम व वीर हनुमान के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। स्थानीय लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सांस्कृतिक समिति से जुड़े कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा के गरमपानी स्थित रामलीला मैदान पहुंचने के बाद विशेष पूजा अर्चना हुई। धर्माचार्यों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विधी विधान से हनुमान झंडी स्थापित की गई। राम स्तुति व हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार पहले नवरात्र से रामलीला मंचन का श्रीगणेश होगा। बताया की मंचन की सभी तैयारियां शुरु कर दी गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह पिनारी, त्रिभुवन पाठक, सुरेश जोशी, हितेश साह, प्रताप गौणी, भुवन तिवारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, दिनेश बिष्ट, संजय साह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
