🔳 मझेडा गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳 जलवायु के अनुकूल उच्च गुणवत्ता वाले बीज व फलदार पौधे उपलब्ध कराने पर दिया गया जोर
🔳 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व संजीवनी समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुरु होगा कार्य
🔳 आधुनिक खेती व जल संरक्षण के माध्यम से आय में वृद्धि की दीर्घकालिक योजना हुई तैयार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा गांव में आधुनिक कृषि व बागवानी परियोजना पर ​अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व संजीवनी समिति के संयुक्त तत्वावधान में किसानों की आजीविका सुधारने पर मंथन हुआ। आधुनिक कृषि- बागवानी तथा प्राकृतिक संसाधन संरक्षण के माध्यम से सतत आजीविका विषय पर कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि परियोजना का लक्ष्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए गांव के हर छोटे व सीमांत किसान को आत्मनिर्भर बनाना है।
ग्राम पंचायत मझेडा में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से वित्तपोषित व संजीवनी विकास तथा जन कल्याण समिति से संचालित परियोजना आधुनिक कृषि-बागवानी व प्राकृतिक संसाधन संरक्षण के माध्यम से सतत आजीविका पर बैठक हुई।
​बैठक का उद्देश्य गांव के छोटे व सीमांत किसानों की समस्याओं को समझना तथा आधुनिक खेती व जल संरक्षण के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि की दीर्घकालिक योजना तैयार करना रहा। बैठक में किसानों को क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल उच्च गुणवत्ता वाले बीज व फलदार पौधे उपलब्ध कराने की रुपरेखा तैयार की गई। जल संकट से निपटने के लिए पक्के पानी के टैंकों का निर्माण तथा सिंचाई की कुशल प्रणालियों को लागू करने पर सहमति बनी। जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान को रोकने के लिए खेतों की तारबाड़ योजना को प्राथमिकता में रखा गया।किसानों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती व आधुनिक तकनीकों पर नियमित प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। संजीवनी संस्था के परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार जोशी ने बताया कि परियोजना मझेडा गांव के किसानों की सहमति व उनकी वास्तविक जरुरतों पर आधारित होगी। परियोजना का लक्ष्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए गांव के हर छोटे व सीमांत किसान को आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान क्लस्टर हेड ललित कुमार पुष्कर सिंह नेगी तथा सीआरपी चम्पा, नीमा किरन समेत गांव के कई किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!