🔳 महाविद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ का भी हुआ गठन
🔳 अल्ताब को सौंपी गई अध्यक्ष पद की कमान
🔳 ललित को सर्वसम्मति से चुना गया कोषाध्यक्ष
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महाविद्यालय हित में कार्य करने का लिया संकल्प
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में अल्ताब शाह को शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष की कमान सौंपी गई जबकि ईरम बेनजीर को मतदाता साक्षरता क्लब की कैंपस एंबेसडर चुना गया। सुनील बिष्ट को कैंपस छात्र एंबेसडर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महाविद्यालय हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
गुरुवार को शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हुई बैठक में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने की। कार्यक्रम संयोजक ममता पाण्डे ने अभिभावकों के समक्ष बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। सरकार से छात्र-छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय व राज्य सरकार स्तरीय छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना के साथ ही अभिभावकों के समक्ष महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की न्यून उपस्थिति को लेकर चर्चा की गई । अभिभावकों ने भी सुझाव दिये। सर्वसम्मति से अल्ताब शाह को अध्यक्ष चुना गया जबकि ललित को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ममता पाण्डे को सचिव पद नामित किया गया। मतदाता जागरुकता अभियान स्वीप के नोडल अधिकारी डा. तरुण कुमार आर्या की देखरेख में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन इरम बेनजीर को कैम्पस छात्रा एम्बेसडर तथा सुनील बिष्ट को कैम्पस छात्र एम्बेसडर नियुक्त किया गया। इस दौरान डा. इप्सिता सिंह, डा. जयति दीक्षित, डा .निर्मला, संतोष भारती, भाष्करानंद पंत, सपना आर्या, मुकेश, अनिल, ललित, प्रेमा समेत कई छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!