🔳 सोमवारी आश्रम से रामलीला मैदान गरमपानी पहुंची बारात
🔳 बैंड बाजे की धुन में खूब थिरके बाराती, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
🔳 भगवान राम के जयकारों से माहौल हुआ राममय
🔳 राम सीता विवाह का किया गया शानदार मंचन
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
खैरना स्थित सोमवारी आश्रम से खैरना बाजार होते हुए गरमपानी स्थित रामलीला मैदान पहुंची राम बारात से माहौल राममय हो उठा। पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जयकारों के साथ बैंड बाजे की धुन में बाराती नाचते रहे। बाजार में जगह जगह बारात का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रामलीला मंचन के दौरान विधी विधान से विवाह संपन्न हुआ।
गुरुवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में राम बारात निकली। पवित्र शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर स्थित सुप्रसिद्ध सोमवारी आश्रम से बैंड बाजे के साथ शुरु हुई बारात खैरना बाजार होते हुए गरमपानी पहुंची। आतिशबाजी के साथ भगवान राम के जयकारों के बीच निकली बारात में सैकड़ों बाराती शामिल हुए। दुल्हा बने पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाई आकर्षण का केंद्र बने रहे। जगह जगह क्षेत्रवासियों ने राम बारात का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मिष्ठान वितरण भी किया गया। सांस्कृतिक दल के सदस्यों ने भी शानदार प्रस्तुति से ध्यान खिंचा। बैंड बाजे की धुन में बाराती नाचते गाते रामलीला मैदान पहुंचे। जहां राम सीता विवाह ने माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे जबकि चौकी पुलिस खैरना की टीम ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त की।
