🔳 अंडर 19 बालक तथा अंडर 17 बालिक में जीते मुकाबले
🔳 जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह की पक्की
🔳 जीआइसी भुजान के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताएं
🔳 विजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के खेल मैदान में हुई ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंची टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर खूब दमखम दिखाया। अंडर 17 बालिका वर्ग में शेर की टीम विजेता बनी। बालक में जैनोली ने प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त दी। अंडर 19 बालक में शेर तथा बालिका वर्ग में जैनोली की टीम ने जीत दर्ज की। अंडर 14 में जीआइसी भुजान की टीम विजेता बनी। विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।
मंगलवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में ब्लॉक स्तरीय खो-खो अंडर -19, 17 तथा अंडर 14 आयु वर्ग में प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय राजकीय इंटर कॉलेज भुजान, जीआइसी नौगांव ,पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत तथा जीआइसी शेर, व जनौली की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत व उत्तराखंड खो खो फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डा. शिवराज सिंह बिष्ट तथा पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खनायत ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। अंडर 14 बालक वर्ग में जीआइसी भुजान की टीम ने जीआइसी शेर को रोमांचक मुकाबले में परास्त किया। बालिका वर्ग में भी भुजान की टीम ने जीत दर्ज की। अंडर 17 बालिका वर्ग में शेर की टीम विजेता बनी। बालक में जैनोली ने प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त दी। अंडर 19 बालक में शेर तथा बालिका वर्ग में जैनोली की टीम ने जीत दर्ज की। ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी जिला स्तर के लिए प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता एक व दो अक्टूबर को जीआइसी भुजान के खेल मैदान में ही होगी। इस दौरान डा. राहुल त्यागी ,कन्हैया लाल, पूजा डालाकोटी, दिनेश चंद्र, रितु, सुभाष चंद्र, देवेंद्र राम आदि मौजूद रहे।
