🔳 निबंध प्रतियोगिता में वर्षा तथा कंचन ने भाषण प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 सेवा संकल्प अभियान के तहत जीआइसी बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
सेवा संकल्प अभियान के तहत जीआइसी बेतालघाट में विभिन्न कार्यक्रम हुए। चित्रकला प्रतियोगिता में श्वेता व निबंध प्रतियोगिता वर्षा पांडे तथा कंचन भाषण प्रतियोगिता की विजेता बनी। विजेताओं को प्रमाण पत्र व मैडल से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पेयजल अनुसरण समिति के उपाध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, कार्यक्रम संयोजक हरीश पांडे, सहसंयोजक रितु तिवारी व विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्र पियूष चंद्र एवं कंचन ने विकसित भारत 2047 थीम पर दमदार भाषण की प्रस्तुति दी। दीपचंद त्रिपाठी ने विद्यालय में फर्नीचर की कमी, विद्यालय सभागार की मरम्मत व विद्यालय के आंगन में फर्श निर्माण से संबंधित ज्ञापन दर्जा राज्यमंत्री को सौंपा। दर्जा राज्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। चित्रकला प्रतियोगिता में श्वेता, निबंध प्रतियोगिता वर्षा पांडे तथा कंचन भाषण प्रतियोगिता की विजेता बनी। विजेताओं को प्रमाण पत्र व मैडल से सम्मानित किया गया। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना को मूर्त रुप देने का आह्वान विद्यार्थियों से किया। कार्यक्रम का संचालन राजपाल सिंह नेगी, सत्यदेव व संजय कर्मियाल ने किया।
