🔳 श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख
🔳 राजस्व उपनिरीक्षक ने मय टीम लिया नदी का जायजा
🔳 नदी में लगे गंदगी के ढेर देख सख्ते में आई प्रशासन की टीम
🔳 नदी को गंदा करने वालों को नोटिस भेज लगाया जाएगा जुर्माना
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी खैरना बाजार के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी क्षेत्र में जगह जगह गंदगी डालने जाने का मामला तूल पकड़ गया है। मामले के उठने के बाद हरकत में आई श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। डोबा गांव की ओर जाने वाले रास्ते के समीप नदी क्षेत्र में लगा गंदगी का अंबार देख प्रशासन की टीम भी चौंक गई। राजस्व उपनिरीक्षक ने आसपास के भवन स्वामियों व किरायदारों को नदी क्षेत्र में गंदगी न डालने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया की गंदगी डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार के ठिक पीछे बहने वाली पवित्र शिप्रा नदी पर कई लोग गंदगी डाल दें रहे हैं जिससे नदी अपवित्र होती जा रही है। बाजार क्षेत्र में देवी मंदिर के समीप से शिप्रा नदी होते हुए डोबा गांव को जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार लग जाने से आवाजाही करने वाले ग्रामीण भी परेशान हैं। पवित्र नदी क्षेत्र में गंदगी डाले जाने का मामला तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी तक पहुंचने के बाद तहसील ने राजस्व उपनिरीक्षक को नदी क्षेत्र का निरीक्षण करने व रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद ने नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। डोबा गांव को जाने वाले रास्ते के समीप गंदगी देख प्रशासन की टीम भी हैरत में आ गई। राजस्व उपनिरीक्षक ने आसपास के भवन स्वामियों व दुकानदारों को नदी क्षेत्र में गंदगी न डालने की सख्त हिदायत दी। स्पष्ट किया कि गंदगी डालने वालों को नोटिस भेज जुर्माना लगाने की कार्रवाई को रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी। नदी को गंदगी मुक्त किए जाने को प्रशासन के चलाए अभियान की विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सराहना की है।
