🔳 रातीघाट में पोषण माह अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳 प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर दिया गया जोर
🔳 लाभार्थियों को उपलब्ध कराए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट
🔳 विभाग व सरकार की जानकारी भी की गई साझा
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के न्याय पंचायत रातीघाट में पोषण माह अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय खाद्य पदार्थों से विभिन्न व्यजन तैयार किए। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी साझा कर लाभ उठाने का आह्वान किया।
गुरुवार को रातीघाट में पोषण माह अभियान के तहत हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिंप सदस्य यशपाल आर्या, भाजपा नेता प्रकाश आर्या तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र भंडारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीडीपीओ अनिता सक्सेना ने बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी। मोटे अनाज की गुणवत्ता व उनसे विभिन्न व्यंजन बनाए जाने की जानकारी साझा की गई। सामुदायिक स्वामित्व से सम्बंधित गतिविधियों के माध्यम से आहार विविधता व प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन पर जोर दिया गया। स्थानीय खाद्य पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने तथा उनमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं से समय पर टीकाकरण कराने का आह्वान किया गया। पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय खाद्य पदार्थों से विभिन्न व्यजन तैयार किए। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी उपलब्ध कराए गए। इस दौरान सुपरवाइजर चम्पा नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा,गीता, हंसा, रेनू, चम्पा, कमला, प्रेमा, मंजू, देवकी, बसन्ती, नीमा, हेमंती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!