🔳 वाहन के अंदर फंसने से एक पर्यटक हुआ घायल
🔳 आसपास के लोगों ने बामुश्किल निकाला बाहर
🔳 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में किया गया उपचार
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चमड़ियां क्षेत्र की घटना
🔳 स्टेट हाईवे पर स्कूटी सवारों से टकराए पत्थर, अफरातफरी
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से एकाएक पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में घायल हुए वाहन सवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। हादसे से जाम में फंसे वाहनों से उतरकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए।
शनिवार को मुजफ्फरनगर निवासी पर्यटक जागेश्वर धाम दर्शन कर बाद वाहन यूपी 16एफके 2124 से नैनीताल की ओर रवाना हुए। पर्यटक हाईवे पर चमड़ियां क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे कि लोहाली क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण लगे जाम में फंस गए। वाहनों की कतार के बीच पर्यटकों ने अपना वाहन भी खड़ा कर दिया तभी एकाएक पहाड़ी से गिरा पत्थर पर्यटकों के वाहन की ओर आ गिरा। पत्थर के वाहन से टकराने से अफरातफरी मच गई। वाहन सवार चिराग वाहन के अंदर ही फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने वाहन के अंदर फंसे पर्यटक के घायल होने पर उसे बाहर निकाल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी भेजा। चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। घटना से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
स्कूटी सवारों से टकराए पत्थर, अफरातफरी
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र के समीप भी पहाड़ी से गिरे पत्थर स्कूटी पर जा लगे। गनीमत रही की स्कूटी सवार बाल बाल बच गया। स्कूटी सवार ने भागकर बामुश्किल जान बचाई। घटना से वाहन चालक भी सख्ते में आ गए। काफिर देर तक आवाजाही भी ठप हो गई। काकड़ीघाट क्षेत्र में भी पत्थरों के गिरने से कई बाइक सवार लोग बाल बाल बचे।
शनिवार सुबह से ही तेज बारिश से सड़कों पर आवाजाही बेहद ख़तरनाक बनी रही। कई लोग पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे। खुशालकोट निवासी नवीन व गोविंद अलग अलग स्कूटी से गांव की ओर से खैरना बाजार की ओर रवाना हुए। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र के समीप एकाएक पहाड़ी से गिरे पत्थर उनकी स्कूटी में जा लगे। पत्थरों के स्कूटी में टकराने से अफरातफरी मच गई। दो युवक स्कूटी छोड़ जान बचाने को सुरक्षित स्थान की ओर दौड़े। गनीमत रही की दोनों सुरक्षित रहे और बड़ी अनहोनी टल गई। काफि देर तक पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। काकड़ीघाट क्षेत्र में भी कई बाइक सवार पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे।
