🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 महिलाओं ने शानदार भजन कीर्तनों से बांधा समां
🔳 विशेष मंत्रोचार के साथ भगवानों को अर्पित किए गए चूड़े
🔳 तल्ला ठेलका तोक में भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का हुआ पारायण
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे छड़ा गांव स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
बुधवार को मंदिर परिसर में धर्माचार्य दीपक त्रिपाठी ने मुख्य यजमान खुशाल सिंह तथा लाल सिंह से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ गांव की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने मंदिर में चूड़े अर्पित किए। एक दूसरे को भैया दूज पर्व की शुभकामनाएं दी। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। मंदिर प्रबंधन सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान विरेन्द्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, चंदन सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह बिष्ट, नरेश बिष्ट, गणेश बिष्ट, सीमा, हेमा, किरन भाविका, मीना समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। इधर बुधलाकोट ग्राम पंचायत के तल्ला ठेलका तोक में स्थित देवी मंदिर में भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का पारायण हुआ। आसपास के गांवों के सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!