🔳 विशेष सफाई अभियान चलाकर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
🔳 कोसी घाटी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती
🔳 जीआइसी भुजान में मेधावियों को किया गया सम्मानित
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

कोसी घाटी में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली भी निकाली।
शुक्रवार को बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा की अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का सरल जीवन, सादगी व ईमानदारी आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके पदचिन्हों पर चलते का आह्वान किया गया। नथुआखान स्थित वन विभाग के रेंज कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट की अगुवाई में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांवों के लोगों को क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने को जागरुक भी किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ वन्य प्राणी सप्ताह के महत्व पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सीएचसी गरमपानी, आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में भी कार्यक्रम हुए। जीआइसी भुजान में प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। बेतालघाट क्षेत्र में भी जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!