🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे यात्री व पर्यटक
🔳 वाहनों की कतार लगने से घंटों तक रेंग रहे वाहन
🔳 बेतरतीब खड़े वाहन व पार्किंग को जाने वाले वाहनों को रोके रखने से बिगड़ रही व्यवस्था
🔳 गरमपानी से हल्द्वानी तक का सफर छह घंटे में हो रहा पूरा
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है। पुलिस ने मालवाहक वाहनों को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में रोके रखा बावजूद कैंची क्षेत्र में वाहन रेंगते रहे। गरमपानी से हल्द्वानी तक सफर तय करने में दो घंटे के स्थान पर छह घंटे का समय लगा। यात्रियों व पर्यटकों को जाम के कारण तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हाईवे पर कैंची क्षेत्र का जाम आवाजाही करने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। आए दिन जाम की समस्या से लोग परेशान है बावजूद स्थाई समाधान को ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। कैंची क्षेत्र में जहां तहां खड़े बेतरतीब वाहन व पार्किंग में प्रवेश के लिए वाहनों को हाईवे पर रोकने से जाम विकराल रुप ले ले रहा है बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही जिसका खामियाजा आवाजाही करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को वाहनों दिनभर वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। पुलिस ने नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के बोर्डर पर मालवाहक वाहनों को दिनभर रोके रखा बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा। हालत इतने खराब रहे की गरमपानी से हल्द्वानी तक 58 किमी का सफर तय करने में यात्रियों को छह घंटे का समय लग गया। पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोग भी बेहद परेशान रहे। यात्रियों व पर्यटकों ने जाम की समस्या से निपटने को ठोस कदम न उठाए जाने पर गहरी नाराजगी भी जताई। आरोप लगाया की जाम बड़ी समस्या बन चुका है बावजूद अनदेखी की जा रही है। यात्रियों, पर्यटकों के साथ ही उपचार को अस्पतालों को जाने वाले बीमारों तक को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है‌। लोगों ने यातायात व्यवस्था में सुधार को कड़े कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!