🔳 दो दिन की बारिश में जगह जलभराव ने खड़ी की समस्या
🔳 खैरना बाजार क्षेत्र में घरों व दुकानों में घुसा पानी
🔳 चमड़ियां बाजार के समीप तलैया बना रहा हाईवे
🔳 महत्वपूर्ण हाईवे के बिगड़ चुके हालातों पर लोगों में गुस्सा
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

दो दिन की बारिश ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी। एनएच विभाग के बरसाती नालियों व कलमठो की सफाई के तमाम दावों के बावजूद हाईवे जगह जगह तलैया में तब्दील रहा। जलभराव होने से आवाजाही करने वाले लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई।
बरसाती मौसम से पूर्व एनएच विभाग ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बंद पड़ी बरसाती नालियों व कलमठो को खोलने के लिए विशेष अभियान चलाया पर पिछले दो दिनों की बारिश ने विशेष अभियान की पोल खोल कर रख दी। हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों को जगह जगह जलभराव होने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। खैरना बाजार क्षेत्र में पानी की निकासी को ठोस व्यवस्था न होने से बरसाती पानी लोगों की दुकानों तथा घरों को रुख कर गया वहीं चमड़ियां बाजार क्षेत्र के समीप हाईवे जलकुंड में तब्दील रहा। वाहन चालकों, यात्रियों के साथ ही गांवों को पैदल आवाजाही करने वाले लोगों के लिए जलभराव ने मुसीबतें खड़ी की। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी, ललित मोहन दानी आदि ने व्यवस्थाओं में सुधार को भारी भरकम बजट खर्च किए जाने के बावजूद धरातल पर हालातों में सुधार न होने पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की बजट तो खर्च कर दिया जा रहा है पर समस्या जस की तस बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रोष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!