🔳 नियमों की धज्जियां उड़ाकर संचालित हो रहे फड़
🔳 संचालक हो रहे मालामाल, कई परिवार हो रहे बर्बाद
🔳 जुआरियों के जमघट से माहौल बिगड़ने का भी अंदेशा
🔳 पुलिस प्रशासन को भी दी जा रही खुली चुनौती
🔳 सुबह से देर रात तक जुट रहे जुआरी, टकराए जा रहे जाम
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कई स्थानों पर धड़ल्ले से संचालित जुएं के अड्डों को पुलिस ने रडार पर लेने की तैयारी शुरु कर दी है। चौकी प्रभारी खैरना के अनुसार छापेमारी अभियान चलाकर जुएं के अड्डों पर कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट किया की जुएं के अड्डे संचालित करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तमाम क्षेत्रों में खुलेआम लग रहे जुएं के फड़ नियमों की धज्जियां उड़ाने पर आमादा है। जुए के अड्डों पर संचालक मालामाल हो रहे हैं तो कई परिवार बर्बाद होते जा रहे हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से भी जुआरी जुएं के अड्डों पर पहुंच रहे हैं। जुआरियों के जमघट से माहौल बिगड़ने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है पर सुध नहीं ली जा रही। जुए के अड्डों पर कार्रवाई न होने से संचालकों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। जुएं के अड्डों पर सुबह से शाम तथा देर रात तक हजारों रुपयों की बाजी लग रही है। जुएं के अड्डों पर कार्रवाई को अब खैरना पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस जुएं के अड्डों पर कार्रवाई की रणनीति तैयार करने में जुट गई है। चौकी प्रभारी खैरना सतीश उपाध्याय के अनुसार जल्द ही विशेष छापेमारी अभियान चलाकर जुएं के अड्डों पर कार्रवाई की जाएगी। जुए के फड़ संचालित करने वाले संचालकों पर शिकंजा कसा जाएगा।
