🔳 सुंदरकांड पाठ, महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 हजारों बाबा भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 नीब करौरी के जयकारों से गूंजायमान हुआ कैंची धाम
🔳 देर शाम तक लगी रही बाबा भक्तों की कतार
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम में बाबा नीब करौरी की 53वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुंदरकांड पाठ व महाआरती के बाद भंडारा लगा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बाबा भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका।
शुक्रवार को कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही सैकड़ों भक्त मंदिर के मुख्य गेट पर पहुंच गए। मंदिर के कपाट खुलने व दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या हजारों तक पहुंच गई। आश्रम में बाबा नींब करौरी की 53वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुबह विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद महाआरती हुई। भंडारा भी लगा। हजारों बाबा भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा नीब करौरी के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। देर शाम तक तीस हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर मत्था टेका। श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था बनाई। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
