🔳 पिछले तीन वर्षों से होटल में था कार्यरत
🔳 घटना की सूचना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल
🔳 गांव के लोग भी स्तब्ध, पसरा मातम
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे कुंजगढ़ घाटी के बगवान गांव निवासी युवक की सात संमुदर पार ओमान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना से स्वजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसर गया है। मृतक पिछले तीन वर्षों से ओमान में एक होटल में कार्यरत था।
बगवान गांव निवासी किसान खीम सिंह का बेटा मोहित बिष्ट (32) पिछले तीन वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में ओमान को रवाना हुआ। मोहित ओमान स्थित एक होटल में नौकरी करने लगा। बीते रोज वहां से आई एक मनहूस खबर ने स्वजनों को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहित के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर मिलने पूरे गांव में भी मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार मोहित के होटल न पहुंचने पर जबकि उसकी खोजबीन की गई तो वह अपने कमरे में मृत हालत में मिला। शव को गांव लाने के प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। बेहद मिलनसार व सरल स्वभाव के मोहित की मौत से स्थानीय लोग भी स्तब्ध है वहीं मृतक के स्वजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *