🔳 दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत निजी कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थी
🔳 आईटीआई के अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षार्थियों से फिडबैक
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत प्रशिक्षण ले रहे आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लेने संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण व उप नोडल अधिकारी कुमाऊं मंडल टाटा मोटर्स कंपनी पंतनगर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण में संतोष व्यक्त कर अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रशिक्षार्थियों से पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान भी किया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण निश्चल जोशी व बेतालघाट आइटीआइ में तैनात प्रवेश समिति के उप नोडल अधिकारी कुमाऊं मंडल राजेंद्र पांडे ने पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे आईटीआई से चयनित प्रशिक्षार्थियों के कार्यों का फिडबैक लिया। संयुक्त निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों से कई अहम जानकारियां ली। नोडल अधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों से अनुभव व विभिन्न ट्रेड संबंधी प्रशिक्षण के विषय में जानकारी ली। बताया कि कुमाऊँ मंडल के लगभग 32 आईटीआई को डीएसटी मोड में चयनित किया गया है जिसके तहत दो वर्ष के कोर्स में प्रशिक्षार्थी एक वर्ष चयनित कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। प्रशिक्षण के समय कंपनी के समस्त तौर तरीके समय व अनुशासन आदि सीखेगा साथ ही भविष्य में रोजगार पाने के दरवाजे भी खुलेंगे। प्रशिक्षार्थियों को नियमानुसार मानदेय भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान टीम हेड एस मिश्रा, विकास भारती, प्रियंका, लीना, कोमल, युद्धवीर सिंह, आदित्य चौहान, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
