🔳 एक संगठन ने किया बाजार बंद का आह्वान, दूसरे ने नकारा
🔳 प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बंद के पक्ष में
🔳 देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बंद को दिया गलत करार
🔳 व्यापारिक संगठनों की रार से असमंजस में व्यापारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में प्रत्येक महीने के आखिरी में बाजार बंदी पर व्यापारिक संगठनों में रार बढ़ गई है। जहां एक व्यापार मंडल ने व्यापारियों से महीने के आखिरी में दुकाने बंद करने का आह्वान किया है वहीं दूसरे संगठन ने बंद को तवज्जो न देकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को संघर्ष की अपील व्यापारियों से की है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल व देवभूमि व्यापार मंडल के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब मासिक बाजार बंदी को लेकर दोनों संगठन आमने-सामने आ गए हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में एलाउसमेंट कर आगामी 31 तारीख को दुकाने बंद रखने की अपील व्यापारियों से की। वहीं देवभूमि व्यापार मंडल ने बाजार बंदी का विरोध जताया है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा के अनुसार बाजार बंदी समाधान नहीं है। बाजार बंद की बजाय क्षेत्र की समस्याओं को संघर्ष करना जरुरी है। देवभूमि व्यापार मंडल ने बाजार न बंद करने की अपील व्यापारियों से की है। इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह जलाल ने व्यापारियों को प्रत्येक माह के अंतिम दिन बाजार बंद रखने का आह्वान किया है।
