🔳 छड़ा गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छड़ा गांव स्थित देवी मंदिर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों माता भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
रविवार को सुबह देवी मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधि विधान व विशेष मंत्रोचार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। गांव के सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भजन कीर्तनों में खूब थिरकी। मां भगवती के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *