🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 कैंची धाम क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का लिया फिडबैक
🔳 आश्रम प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर पर मत्था टेका। कैंची धाम में किए जा रहे विकास कार्यों का फिडबैक लिया। मंदिर प्रबंधन ने कानून व न्याय मंत्री का स्वागत किया।
शनिवार को केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के दर पर हनुमान चालीसा का पाठ कर देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन से बाबा की लीलाओं की जानकारी ले कैंची धाम को अलौकिक शांति का केंद्र बताया। कैंची धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को किए जा रहे कार्यों का फिडबैक लिया। ट्रस्ट प्रबंधन ने उन्हें बाबा की लीलाओं से जुड़ी पुस्तक भेंट की। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू, भाजयुमो अध्यक्ष धीरज तिवारी, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *