🔳 कैंची धाम में बाबा के दर पर झुकाए शीश
🔳 छड़ा बाजार स्थित होटल में उठाया कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ
🔳 बुरांश के जूस व मंडवे से बने बिस्कुट को बताया शानदार
🔳 कुछ देर रुकने के बाद जागेश्वर धाम को हुए रवाना
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
भाजपा से छह बार के सांसद रहे व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने कैंची धाम बाबा नींब करौरी के दर पर मत्था टेकने के बाद जागेश्वर धाम को रवाना हुए। छड़ा बाजार में पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा व्यंजनों की सराहना की। इस दौरान कई लोग उनसे मिलने भी पहुंचे।
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह रविवार को कैंची धाम पहुंचे। बाबा के दर पर मत्था टेका। बाबा के धाम को आध्यात्मिक शांति का केंद्र बताया। बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। कैंची धाम से जागेश्वर धाम को रवाना हुए पूर्व सांसद ने छड़ा बाजार में रुककर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने रायता, आलू, पकोड़ी, भट की चुडकाडी, बुरांश का जूस व मडंवे से बने बिस्कुट का लुत्फ उठाया तथा कुमाऊंनी व्यंजनों की सराहना की। होटल संचालक पुष्कर बोहरा ने उन्हें कई अन्य व्यंजनों के बारे में भी बताया। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष की मौजूदगी से आसपास के लोग भी उनसे मिलने पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद वह जागेश्वर धाम को रवाना हो गए।
