🔳 डीडीओ ने विभागीय अधिकारियों के साथ देखा योजना का हाल
🔳 जगह जगह खुले में बिछाए मिले पाइप, पानी न मिलने की भी आई शिकायत
🔳 ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई पर दिया जोर
🔳 डीडीओ ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा, डीएम को भेजेंगे रिपोर्ट
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के धारी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना के तहत किए गए कार्यों में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। योजना के पाइप खुले में बिछाए जाने तथा ग्रामीणों को समुचित पेयजल उपलब्ध न होने पर ग्रामीणों ने भी गहरी नाराजगी जताई। डीडीओ गोपाल गिरी के अनुसार अनियमताओं की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
धारी ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से तैयार हुई जल जीवन मिशन योजना से समुचित पेयजल आपूर्ति न होने तथा तमाम परेशानियों की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी की अगुवाई में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने गांव पहुंचकर योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान कमल जंतवाल ने अधिकारियों को योजना की बदहाल स्थिति की जानकारी दी। कहा की जगह-जगह खुले में पाइपलाइन बिछाए जाने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मुख्य पाइप लाइन के साथ ही कनेक्शन भी खुले में छोड़ दिए गए हैं। ग्रामीणों ने भी योजना से समुचित पेयजल उपलब्ध न होने का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद अनियमितता पर गहरी नाराजगी जताई। डीडीओ गोपाल गिरी ने ग्रामीणों व ग्राम प्रधान को मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि अनियमित कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे। इस दौरान बीडीओ पंकज जोशी, ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र, कृषि विभाग के धीरेंद्र रावत, एनके कांडपाल समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *