🔳 यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कसा शिकंजा
🔳 एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳 जिम्मेदारी संभालते ही चैकिंग अभियान में जुटे नवनियुक्त चौकी प्रभारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना व क्वारब चौकी में जिम्मेदारी संभालने के साथ ही नवनियुक्त चौकी प्रभारियों ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान कर जुर्माना वसूला। वाहन चालकों को कड़ी हिदायत भी दी।
शनिवार को चौकी खैरना के नवनियुक्त प्रभारी सतीश उपाध्याय व क्वारब प्रभारी अरुण राणा ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। तेज रफ्तार, अधूरे कागजात, ओवरलोडिंग तथा बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ाने वाले बाइक सवारों को रडार में लिया। क्वारब पुलिस ने एमबी एक्ट में बारह चालान कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला जबकि खैरना पुलिस की टीम ने भी ताबड़तोड़ चालान किए। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान आंनद राणा, गोपाल बिष्ट, रोहित सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *