🔳 विद्युत पोल के गिरताऊ हालत में पहुंचने से बढ़ा जोखिम
🔳 दहशत में आए ग्रामीण, आवाजाही भी हुई खतरनाक
🔳 क्षेत्र पंचायत सदस्य ने विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के तडी ग्राम पंचायत में विद्युत पोल के गिरताऊ हालत में पहुंचने से अनहोनी का खतरा कई गुना बढ़ गया है बावजूद जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। पोल के झुकने से गांव के लोग दहशत में हैं।
ग्राम पंचायत तडी के भटोडी तोक में विद्युत विभाग की अनदेखी से गांव के लोगों की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा। आबादी के बीच विद्युत पोल के गिरताऊ हालत में पहुंचने से दहशत बढ़ गई है। पोल के झुकने से स्कूली बच्चे व ग्रामीण जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। बारिश व तेज हवा के दौरान जोखिम कई गुना बढ़ जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की विद्युत वितरण विभाग को सूचना देने के बाद भी विभागीय अधिकारी अनदेखी पर आमादा है जिससे खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीडीसी कैलाश बुधलाकोटी ने भी विद्युत विभाग के लापरवाह रवैये पर गहरी नाराजगी जताई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो ग्रामीणों को साथ लेकर विद्युत विभाग के कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
