🔳 शिकायतकर्ता ने शिकायती पत्र के माध्यम से उठाई करवाई की मांग
🔳 अवैध निर्माण होने का भी जताया अंदेशा
🔳 राजस्व भूमि पर अतिक्रमण किए जाने पर उठाए सवाल
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में सरकारी लकड़ी टाल के समीप निर्माण सामग्री रख अतिक्रमण किए जाने का मामला जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तक पहुंच गया है। स्थानीय पुष्कर सिंह पनौरा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप मामले में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए जाने की मांग उठाई है।
खैरना बाजार क्षेत्र में सरकारी लकड़ी टाल के समीप निर्माण सामग्री रख अतिक्रमण की शिकायत वन विभाग तक पहुंचने व जांच में भूमि के राजस्व भूमि की पुष्टि होने के बाद अब शिकायतकर्ता पुष्कर सिंह पनौरा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही पर जोर दिया है। शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि लकड़ी टाल के समीप बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री रखी गई है जिससे भविष्य में अवैध निर्माण किए जाने की संभावना बनी हुई है। निर्माण सामग्री रखे जाने से शवदाह के लिए लकड़ी ले जाने वाले लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि हाईवे पर भी कई बार यातायात बाधित रहता है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।
