🔳 अधिसूचना हुई जारी, 29 को होगा मतदान, शाम को परिणाम घोषित
🔳 महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम किया घोषित
🔳 लिंगदोह समिति के दिशा निर्देशों के पालन का किया गया आह्वान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन के अधिसूचना जारी करने के साथ ही दावेदार अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी है। 29 सितंबर को मतदान के बाद उसी दिन शाम को परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।
बुधवार को शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्र संघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई। छात्र संघ निर्वाचन के संबंध में महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता में प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कार्मिकों व छात्र छात्राओं की संयुक्त बैठक हुई। प्राचार्य ने संभावित प्रत्याशियों को छात्र संघ का महत्व, उद्देश्य के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी तथा सहयोग की भावना के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपादित करने की आशा के साथ ही छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। छात्र संघ प्रभारी डा. तरुण कुमार आर्य ने लिंगदोह समिति के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी बताया कि 24 सितंबर को 11 से 3 बजे तक नांमाकन पत्रों की बिक्री, 25 को नामांकन, 26 को जांच उसी दिन नाप वापसी तथा शाम को वैध प्रत्याशियो की सूची जारी की जाएगी। 28 को प्रशासन की अनुमति के बाद आमसभा व 29 सितंबर को सुबह दस से दो बजे तक मतदान किया जाएगा। उसी दिन मतगणना तथा परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों कि शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान डा. जयति दीक्षित, डा. ईप्सिता सिंह, ममता पाण्डे , डा. निर्मला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!