🔳 विद्यालय हित तथा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के किए दावे
🔳 पुलिस व महाविद्यालय प्रबंधन ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिभागी करने का किया आह्वान
🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में तेज हुई छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई आमसभा में प्रत्याशियों ने वादों की झड़ी लगा दी। प्रत्याशियों ने महाविद्यालय हित के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने का भरोसा दिलाया। थाना पुलिस बेतालघाट व महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्र छात्राओं से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव में भागीदारी का आह्वान किया।
सोमवार को महाविद्यालय परिसर में हुई आमसभा में छात्र संघ चुनाव के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने खूब दावे किए। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी छाया व नीमा, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी दीपिका व विशाखा बुधोडी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की प्रत्याशी बबीता करगेती व सचिन जोशी सहित सचिव पद प्रत्याशी रितिका गोस्वामी ने छात्र छात्राओं को अपने विचारों व दृष्टिकोण से अवगत कराते हुए महाविद्यालय विकास में छात्र संघ की सक्रिय भूमिका का वचन दिया।प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता में छात्र संघ प्रभारी डा. तरुण कुमार आर्या की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। आम बेतालघाट थाने के शंकर नयाल व प्राचार्य ने प्रत्याशियों व छात्र छात्राओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। छात्र संघ प्रभारी डा. तरुण कुमार आर्या ने सभी प्रत्याशियों व छात्र छात्राओं को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अनुशासनपूर्वक मतदान प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। बताया कि मंगलवार को सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान, तीन बजे से मतगणना के पश्चात विजयी पदाधिकारियों को प्राचार्य शपथ ग्रहण करायी जायेगी।
