◼️प्रदेश संगठन सचिव ने घोषणा कर संगठन की मजबूती का किया आह्वान
◼️ बैठक में तमाम बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा
◼️ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई हैं। संगठन की मजबूती के लिए जंबो कार्यकारिणी का गठन किया गया है। गोविंद सिंह को गरमपानी मंडल अध्यक्ष जबकि पंकज बिष्ट व विपिन बधानी को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव व नैनीताल प्रभारी हेम आर्या की अध्यक्षता में खैरना में हुई अहम में संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि हेम आर्या ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटने का आह्वान किया। कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली व पंजाब की सरकार जनहित में बड़े निर्णय ले रही है। जिससे आम जनमानस को लाभ मिल रहा है। संगठन की मजबूती के लिए गरमपानी मंडल अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह, महामंत्री पंकज बिष्ट व विपिन बधानी तथा उपाध्यक्ष चंदन सिंह किरोला, देवेंद्र राणा, मान सिंह नेगी, चंदन आर्या, दलिप आर्या तथा प्रदीप पांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर सूरज कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा बिष्ट तथा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष पद पर गोविंद कुमार को दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने की बात कही। इस दौरान चंदन सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, भीम सिंह रावत, पंकज अधिकारी, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!