🔳 जीआइसी भुजान में वार्षिक खेल दिवस में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
🔳 प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन कर बटोरी तालियां
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
🔳 स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं से साझा की कई अहम जानकारियां
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
जीआइसी भुजान में वार्षिक खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। दो सौ मीटर दौड़ में योगेश नेगी विजेता बने जबकि बालिका वर्ग में योगिता ने सबसे तेज दौड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य शिविर के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को कई अहम जानकारियां दी।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिंप सदस्य धन सिंह व ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डा. शिवराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों से मैदान पर खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। कहा की खेल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। खेल मानसिक व शारीरिक विकास में सहायक है। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक देवेंद्र राम ने किया। टीटी प्रतियोगिता में हर्षित विजेता बने जबकि रोहित दूसरे व निशांत तीसरे स्थान पर रहे। बेडमिंटन जूनियर वर्ग में गौरव ने जीत दर्ज की। राज ने दूसरा तथा नकुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में हुए रोमांचक मुकाबले में नकुल खनायत की टीम ने योगेश नेगी की टीम को परास्त किया। बालक 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में योगेश नेगी पहले, गौरव दूसरे तथा दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे।बालिका जूनियर वर्ग में योगिता विजेता बनी। पायल दूसरे तथा मीरा तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिखा जोशी ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। इस दौरान ओमप्रकाश, दीपक सिंह मेहरा, शकिल सिद्धीकी, रेणु उपाध्याय, दीपा, ऐश्वर्या, ललित मोहन जोशी, पूजा थापा आदि मौजूद रहे।