🔳सहज व सरल स्वभाव से बनाई शिक्षकों के दिल में जगह
🔳बीइओ के उपनिदेशक पद पर पदोन्नति से शिक्षकों ने व्यक्त की खुशी
🔳जीआइसी भुजान में हुए कार्यक्रम में बीइओ को किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में हुए कार्यक्रम में बीइओ एसएस चौहान के उपनिदेशक पद पर पदोन्नति होने पर खुशी व्यक्त की गई। विद्यालय के शिक्षकों ने एसएस चौहान को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम में बीइओ पद पर रहे एसएस चौहान के कार्यकाल की खूब सराहना हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवर सिंह ने कहा की एसएस चौहान से मिले मार्गदर्शन से तमाम व्यवस्थाओं को सुधारा जा सका। संचालन करते हुए डा. संजीव अहलावत ने शिक्षकों के प्रति उनके सरल व सहज स्वभाव की सराहना की। राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. शिवराज सिंह ने एसएस चौहान का राजकीय शिक्षक संघ के साथ समन्वय व उनकी शैक्षिक व शिक्षकों की प्रति कल्याण की प्रवृत्ति की सराहना करते हुए विगत वर्षों में मिले सहयोग को सराहा। शिक्षकों व अभिभावकों ने बीइओ को संयुक्त रुप से प्रतिक चिन्ह सौंपा। इस दौरान राजीव खाती, ललित मोहन जोशी, रमेश चंद्र पांडे, शकील सिद्दीकी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!